फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BTech Admission 2025: Admission Without Chemistry in 108 Colleges, IIT & NIT First Cutoff on June 14

BTech Admission 2025: बिना कैमिस्ट्री के भी 108 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, IIT और NIT की पहली कटऑफ 14 जून को

Sun, 08 Jun 2025 10:35 AM IST
शिवम गर्ग सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 08 Jun 2025 10:35 AM IST
सार

BTech Admission 2025: एनआईटी, आईआईआईटी समेत 108 शीर्ष तकनीकी कॉलेजों में दाखिले के लिए पांच विषयों में कैमिस्ट्री अनिवार्य विषय नहीं है। इसका अर्थ है कि एनआईटी, आईआईआईटी समेत 108 शीर्ष तकनीकी कॉलेजों में 12वीं कक्षा में कैमिस्ट्री विषय की पढ़ाई के बगैर भी दाखिला मिल सकता है।

विज्ञापन
BTech Admission 2025: Admission Without Chemistry in 108 Colleges, IIT & NIT First Cutoff on June 14
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BTech Admission Without Chemistry 2025: देश के शीर्ष केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में बीटेक दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में कैमिस्ट्री विषय नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के पास आईआईटी में दाखिले के लिए 14 जुलाई तक और एनआईटी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए 21 जुलाई तक सीट छोड़ने का विकल्प होगा। यदि कोई छात्र इस अवधि के बाद सीट छोड़ता है तो वह जोशा काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा। पहली कटऑफ 14 जून को सुबह 10 बजे जारी होगी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बिजनेस रूल के तहत आईआईटी में बीटेक दाखिले के लिए पात्रता मानदंड में 12वीं कक्षा में 75 फीसदी या संबंधित बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल अंकों के साथ पांच विषयों में कैमिस्ट्री अनिवार्य विषय होगा। जबकि एनआईटी, आईआईआईटी समेत 108 शीर्ष तकनीकी कॉलेजों में दाखिले के लिए पांच विषयों में कैमिस्ट्री अनिवार्य विषय नहीं है। इसका अर्थ है कि एनआईटी, आईआईआईटी समेत 108 शीर्ष तकनीकी कॉलेजों में 12वीं कक्षा में कैमिस्ट्री विषय की पढ़ाई के बगैर भी दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, एआईसीटीई ने 2021 में जब कैमिस्ट्री को बीटेक दाखिले के लिए अनिवार्य विषय नहीं रखने की घोषणा की थी तो बहुत हंगामा हुआ था। इसके बाद उस फैसले को वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के छात्रों को एनआईटी दिल्ली में स्टेट कोटा

एनआईटी और आईआईआईटी समेत कुछ अन्य कॉलेजों में 50 फीसदी सीट होम स्टेट कोटा वाले छात्रों के लिए आरक्षित रहती हैं। छात्र ध्यान दें कि उन्हें अपने विकल्प में होम स्टेट कोटा में जिस राज्य से उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की होगी, उसकी जानकारी भरें। अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा। चंडीगढ़ के लिए एनआईटी दिल्ली में 50 फीसदी कोटा है। एनआईटी श्रीनगर में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख (20 फीसदी) के छात्रों को सीट मिलेंगी।

बीटेक-बीई, बी -प्लान और बी-आर्क में इन विषयों का विकल्प

  • एनआईटी समेत 108 कॉलेजों में बीटेक-बीई प्रोग्राम में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में पांच विषयों में पढ़ाई जरूरी है। इसमें फिजिक्स, गणित, लैंग्वेज अनिवार्य है, जबकि कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, टेक्निकल वोकेशन में से कोई एक विषय की पढ़ाई की होनी चाहिए।
  • बैचलर ऑफ द प्लानिंग (बी-प्लान ) में गणित अनिवार्य है। इसके अलावा कोई चार विषयों (लैंग्वेज, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, टेक्निकल वोकेशन) में से कोई भी पांच हो सकते हैं। जिन विषयों में सबसे अधिक अंक होंगे, उसे प्राथमिकता मिलेगी।
  • बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी-आर्क) में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित अनिवार्य है। इसके अलावा कोई दो अन्य विषय (बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, टेक्निकल वोकेशन, लैंग्वेज आदि) की पढ़ाई होनी चाहिए। इसमें भी जिस विषय में सबसे अधिक अंक होंगे उसे प्राथमिकता पर रखा जाएगा।

एक अप्रैल 2025 से बाद के दस्तावेज लगेंगे

आरक्षित वर्ग के छात्रों को एक अप्रैल 2025 से बाद के डॉक्यूमेंट देने होंगे। कटऑफ में नाम आने पर उन्हें फ्लोट (दूसरे कॉलेज और दूसरी ब्रांच में भी जा सकते हैं), स्लाइड (दूसरे राउंड में जाकर पहली कटऑफ वाले संस्थान में ही अन्य ब्रांच लेनी है) या फ्रीज (सीट पक्की कर ली है, अगले राउंड में नहीं जाना है) में से एक विकल्प चुनना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र फ्रीज नहीं करता है तो वह काउंसलिंग से अपने आप बाहर हो जाएगा। इसके बाद फीस जमा होगी। नेटबैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट, यूपीआई आदि से फीस जमा होगी। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को 30 हजार रुपये जबकि एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग में 15 हजार रुपये फीस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed