फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BTE UP Result 2021: ODD SEMESTER Result - SBP MARCH 2021 EXAM RESULT

BTE UP Result 2021 : यूपी तकनीकी शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, यहां देखें

Fri, 02 Jul 2021 04:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:38 PM IST
सार

परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जा सकते हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश ने मार्च 2021 में विषम सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की थी। 

विज्ञापन
BTE UP Result 2021: ODD SEMESTER Result - SBP MARCH 2021 EXAM RESULT
तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश रिजल्ट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑड यानी विषम सेमेस्टर और एसबीपी (मार्च 2021) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो बीटीई यूपी ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश ने मार्च 2021 में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की थीं। 

विज्ञापन


यूपी तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विषम सेमेस्टर मार्च -2021 के परिणाम के साथ ही विशेष बैक पेपर मार्च -2021 की परीक्षा, फार्मेसी विशेष बैक पेपर मार्च -2021 की परीक्षा और स्क्रूटनी / पुनर्मूल्यांकन फॉर्म मार्च -2021 के भी परिणाम जारी कर दिए हैं। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने का तरीका और सीधे लिंक यहां उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन


बीटीई यूपी परीक्षा परिणाम 2021 कैसे देखें?
उम्मीदवार बीटीई, यूपी परीक्षा परिणाम 2021 देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें - 

  1. बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर संबंधित परीक्षा जैसे "ऑड सेमेस्टर और एसबीपी (मार्च 2021) परीक्षा परिणाम" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन की वेबसाइट का एक नया रिजल्ट पेज खुलेगा।
  4. यहां आपको अपनी नामांकन संख्या यानी रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  5. आपकी स्क्रीन पर संबंधित परीक्षा जैसे ऑड सेमेस्टर परीक्षा 2021 का रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए अपने बीटीई यूपी परीक्षा परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रख लें या डाउनलोड कर लें। 


उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं -  

  1. विषम / ऑड सेमेस्टर मार्च -2021 का परिणाम देखें
  2. विशेष बैक पेपर मार्च -2021 का परिणाम देखें
  3. फार्मेसी विशेष बैक पेपर मार्च -2021 का परिणाम देखें
  4. स्क्रूटनी / पुनर्मूल्यांकन फॉर्म मार्च -2021 भरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed