फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEH extended HTET 2024 registration deadline till November 15; Apply on bseh.org.in

HTET 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ी, अब तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 12 Nov 2024 07:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

HTET 2024 Registration: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। बोर्ड ने पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
 

विज्ञापन
BSEH extended HTET 2024 registration deadline till November 15; Apply on bseh.org.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

HTET 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा भिवानी (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2024) के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 थी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एक अतिरिक्त दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन

15 नवंबर तक करें आवेदन

बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 नवंबर कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुधार विंडो 16 नवंबर को खुलेगी और 17 नवंबर, 2024 को बंद होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करते समय आधार नंबर की भी होगी जरूरत

बीएसईएच, हरियाणा ने 4 नवंबर को एचटीईटी 2024 आवेदन पत्र जारी किया था। एचटीईटी की पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब नई अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा।

विज्ञापन

अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन: अधिकारी

बीएसईएच के एक अधिकारी ने कहा, "आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यदि कोई उम्मीदवार एक स्तर के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। यदि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8938001176, 8958001178 और ईमेल आईडी htethelpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।"

HTET 2024 Exam Dates: दिसंबर में होगी परीक्षा

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पीआरटी, पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 7 और 8 दिसंबर, 2024 को होने वाली है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में पेपर 1 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 परीक्षा में शामिल है।

परीक्षा पैटर्न

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 150 मिनट तक चलेगी। यह पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए। आवेदन करने का तरीका जानने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed