{"_id":"5f8ed2484c560f30631effdb","slug":"bseh-compartment-admit-card-2020-released-at-bseh-org-in-here-s-direct-link-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEH 2020: कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEH 2020: कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Tue, 20 Oct 2020 05:45 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
BSEH
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
BSEH 2020: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बीएसईएच कम्पार्टमेंट परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2020 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र अनपा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
bseh.org.in
इसे भी पढ़ें-NEET 2020: कम स्कोर वाला छात्र संशोधित मार्कशीट में निकला एसटी कैटेगिरी में ऑल इंडिया टॉपर
विज्ञापन
जिन छात्रों ने कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड बारहवीं कक्षा की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 28 अक्तूबर से 23 नवंबर तक आयोजित करेगा। जबकि, दसवीं कक्षा की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 29 अक्तूबर से लेकर 23 नवंबर के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होंगी। ध्यान रहे कि सभी छात्र अनिवार्य तौर पर कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जरूर डाउनलोड कर लें क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-2 नवंबर से खोले जा सकते हैं देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालय
ऐसे डाउनलोड करें BSEH कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
-यहां आपको होम पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X