BSEB Sakshmta Result 2025: थोड़ी देर में जारी होगा सक्षमता परीक्षा का परिणाम, डीएलएड के नतीजे भी होंगे घोषित
BSEB Sakshmta 3 Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा, 2025 (तृतीय) एवं डी०एल०एड० पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष एवं सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की आयोजित परीक्षा का परीक्षाफल आज जारी किया जाएगा। परिणाम थोड़ी ही देर में प्रकाशित कर दिए जाएंगे।
विस्तार
BSEB Sakshmta 3, DElEd 2023-25 & 2024-26 Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सक्षमता परीक्षा (तृतीय) के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर आज दोपहर 2.45 बजे प्रेस वार्ता के दौरान नतीजे जारी करेंगे। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
सक्षमता परीक्षा (तृतीय) के नतीजों के साथ ही डीएलएड पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष एवं सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की आयोजित परीक्षा का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। हालांकि, खबर बनने तक डीएलएड का परिणाम देखने के लिए लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुका है, लेकिन अभी एक्टिव नहीं है। जल्द ही उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
जुलाई में हुई थी तृतीय सक्षमता परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सक्षमता परीक्षा (तृतीय) का आयोजन 24 से 25 जुलाई 2025 के बीच किया गया था। उत्तर कुंजी अगस्त में जारी हो चुकी थी। 13 से 15 अगस्त तक उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर दिया गया था। अब 4 सितंबर को नतीजों की घोषणा भी की जा रही है।
कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर दोपहर 2.45 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। इसी दौरान नतीजे घोषित भी किए जाएंगे। डीएलएड पाठ्यक्रमों का परिणाम देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट dledsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा। वहीं, सक्षमता परीक्षा का परिणाम देखने का लिंक आपको आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X