BSEB: कक्षा 9वीं और 10वीं की मासिक परीक्षा की तिथियां जारी, 25 सितंबर से विभिन्न केन्द्रों पर होगी परीक्षा
BSEB: बीएसईबी ने एक नोटिस जारी कर कक्षा 9, 10 की मासिक परीक्षा की तिथियां जारी की हैं। परीक्षा इसी महीने की 25 तारीख से है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Class 9, 10 Monthly Exams: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 9 और कक्षा 10 के लिए मासिक परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, माध्यमिक मासिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक रहेगी और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक होगी। नोटिस के मुताबिक, सभी अभ्यर्थियों को मासिक परीक्षा अनिवार्य रूप से देनी होगी।
परीक्षा की तिथियां और समय
सितंबर की माध्यमिक मासिक परीक्षा 25, 26 और 27 सितंबर, 2023 को राज्यभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। मासिक परीक्षा के तहत सैद्धांतिक विषयों (theoretical subjects) की परीक्षा आयोजित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में गोपनीय एजेंसी को 18 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक प्रश्न पत्र प्राप्त होने की संभावना है। वहीं, स्कूलों तक प्रश्न पत्र 23 सितंबर, 2023 तक पहुचने की संभावना है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/XlwGyJCy5S
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 21, 2023
स्कूल जल्दी तैयार करें रिजल्ट
विद्यालय प्रधान को जिला शिक्षा पदाधिकारी से उपरोक्त तिथि तक स्वयं अथवा विधिवत प्राधिकृत प्रतिनिधि एवं परीक्षा के स्वामी के माध्यम से प्रश्न पत्र प्राप्त करना होगा।
इसके अलावा, बोर्ड ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को 4 अक्तूबर, 2023 तक अपने परिणाम तैयार करने के लिए कहा है। इस विषय में अधिक संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X