फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Inter Compartment Result Out Bihar Board Special Exam Result Declared on biharboardonline.com

BSEB Inter Result: बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे देखें विशेष परीक्षा परिणाम

Wed, 25 May 2022 07:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 07:09 PM IST
सार

BSEB Inter Compartment Result Out: वे सभी छात्र जो बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने की प्रक्रिया यहां बताई गई है। 

विज्ञापन
BSEB Inter Compartment Result Out Bihar Board Special Exam Result Declared on biharboardonline.com
बीएसईबी बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Board 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम बुधवार, 25 मई की शाम को जारी किए गए। वे सभी छात्र जो पूरक और विशेष परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - inter22spl.biharboardonline.com पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 

25 अप्रैल से 04 मई के बीच आयोजित हुईं थीं परीक्षाएं

बीएसईबी की ओर से विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के लिए कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 25 अप्रैल से 04 मई के बीच आयोजित की गई थी। इस साल, कुल 44,084 ने कंपार्टमेंटल परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से कुल 2,115 छात्र इंटर- विशेष परीक्षा में शामिल हुए थे। कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे, जबकि बीएसईबी इंटर-स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत

बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 62.53 फीसदी और 67.52 फीसदी रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, साइंस स्ट्रीम में पासिंग प्रतिशत 56.87 फीसदी, ह्यूमैनिटीज पास प्रतिशत 69.64 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 73.16 फीसदी और वोकेशनल स्ट्रीम में 92.31 फीसदी रहा। गौरतलब है कि पिछले साल के 78.04 फीसदी की तुलना में इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़कर 80.15 फीसदी हो गया है।

 

विज्ञापन

बीएसईबी कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  1. बीएसईबी कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा और विशेष परीक्षा परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
  2. रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए inter22spl.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  3. फिर, उम्मीदवारों को आवश्यकतानुसार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  4. अब, अगली विंडो में, बीएसईबी कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  5. छात्र भविष्य की जरूरतों के लिए अपने परिणाम और स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed