फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Free Coaching: Last Date to Apply for BSEB Super 50 Coaching Today, Know Eligibility Criteria here

BSEB Free Coaching: बीएसईबी सुपर 50 कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी

Wed, 26 Mar 2025 09:18 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 26 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

BSEB Free Coaching: अगर आप भी जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं तो "BSEB सुपर 50" निःशुल्क कोचिंग के लिए तुरंत आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।

विज्ञापन
BSEB Free Coaching: Last Date to Apply for BSEB Super 50 Coaching Today, Know Eligibility Criteria here
Bihar Free JEE NEET Coaching 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

BSEB Free Coaching: अगर आप बिहार से हैं और जेईई, नीट यूजी की तैयारी करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंतिम मौका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा ‘BSEB सुपर 50’ कोचिंग में पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है, इससे पहले बोर्ड एक बार अंतिम तिथि की तारीखों को बढ़ा चुका है। यह प्रोग्राम वर्ष 2025-27 और वर्ष 2025-26 एकेडमिक सेशन के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए आईआईटी जेईई और एनईईटी की मुफ्त आवासीय एवं गैर-आवासीय कोचिंग मुहैया कराई जाएगी। 

विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया 

छात्र आज यानी 26 मार्च 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

BSEB Super 50 फ्री कोचिंग: पात्रता

बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य किसी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे वे छात्र जो इस समय कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और जो बिहार बोर्ड से कक्षा 11 में पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, बीएसईबी के कक्षा 11 के छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोचिंग के लिए आवेदन बिहार के 9 प्रमुख जिलों - मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में स्वीकार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम बैच के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

बीएसईबी अध्यक्ष ने जेईई मेन 2025 में "बीएसईबी सुपर 50" के छात्रों के परिणामों की घोषणा की और बताया कि 2025-27 बैच के लिए फ्री कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कोचिंग में भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के शिक्षक छात्रों को JEE और NEET की परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 23 अगस्त 2023 को इस कोचिंग का उद्घाटन किया गया था। इसके प्रथम बैच (सत्र 2023-25) के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने समिति के मुख्य भवन में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान के 4 छात्रों यश राज, सन्नी कुमार, आशीष कुमार और सचिन कुमार ने 99 परसेंटाइल से अधिक हासिल किया है। बीएसईबी के 99 में से कुल 23 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक और 39 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक हासिल किया है।

ओएमआर और सीबीटी टेस्ट का आयोजन

बीएसईबी द्वारा आयोजित इस कोचिंग में हर महीने दो बार OMR टेस्ट और CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की प्रगति को मापने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed