BSEB Bihar Board 12th Result: बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित, बिहार बोर्ड ने कायम रखी ये परंपरा
BSEB Inter Result 2022 Declared News Updates: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, दोपहर तीन बजे बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उनके साथ और राज्य के अपर शिक्षा सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Inter Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंटर परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार, 16 मार्च को जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट biharboardonline.com पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, दोपहर तीन बजे बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। उनके साथ और राज्य के अपर शिक्षा सचिव संजय कुमार भी मौजूद थे।
Bihar Board 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे
हालांकि, इस बार भी बोर्ड की ओर से बीते सालों की तरह ही कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी माह में ही कर लिया गया था। वहीं, परीक्षा में 50 फीसदी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे। जिनके लिए बोर्ड ने आंसर की जारी की थी और आपत्तियां भी मांगी गई थी। परीक्षार्थियों और स्कूल प्रबंधन की ओर से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण रिजल्ट देखने का तरीका और सीधा लिंक खबर में दिया गया है। बोर्ड की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करने का कार्य भी पूरा हो गया है।
BSEB Result बिहार बोर्ड ने कायम रखी परंपरा
कोविड-19 महामारी के प्रसार की आशंकाओं के बावजूद बिहार बोर्ड लगातार हर साल सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करता आया है। इस बार भी बोड ने फरवरी में ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया और अब परिणाम भी सबसे पहले मार्च में ही जारी कर दिया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, लेकिन बिहार बोर्ड इन सभी समस्याओं से अछूता रहा है। बीते साल भी बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए फरवरी 2021 में ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर लिया था। वहीं, मार्च में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया था। लगातार पिछले पांच सालों से बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करता आया है।
यहां देखें बीएसईबी बिहार बोर्ड रिजल्ट लाइव
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2022 का परीक्षाफल जारी करते हुये श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 16, 2022
इस अवसर पर श्री संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी उपस्थित थे।
Watch: https://t.co/ZLnhjMrqxM
कमेंट
कमेंट X