BSEB: नवंबर में इस दिन से शुरू होंगी 9वीं-11वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की डेट शीट; यहां देखें
BSEB Class 9, 11 Exams 2023: बिहार बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 की आगामी त्रैमासिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। सभी संबंधित छात्र नीचे परीक्षा की तिथियां और बाकी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Class 9, 11 Quarterly Exams 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 की आगामी त्रैमासिक परीक्षाओं के संबंध में एक जरूरी घोषणा की है। बोर्ड ने बताया है कि इन कक्षाओं की परीक्षाएं नवंबर में आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की डेट शीट और डाउनलोड लिंक बोर्ड द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए हैं।
परीक्षा की तिथियां
माह नवम्बर, 2023 में 09वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना...https://t.co/CM3PeykDHZ#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/aBVkx45Doa
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 14, 2023
कक्षा 9 की परीक्षा 28, 29 और 30 नवंबर, 2023 को और कक्षा 11 की परीक्षा 25 नवंबर से 2 दिसंबर, 2023 तक होंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। कक्षा 9 क लिए पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक चलेगी और दूसरी 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। कक्षा 11 के लिए पहली शिफ्ट 1:30 से 3 बजे तक और दूसरी 3:30 से 5 बजे तक है।
पहला पेपर मातृभाषा का होगा
बिहार बोर्ड की कक्षा 9 की त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी के अनुसार, पहला पेपर मातृ भाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू और 104 मैथिली) पहले दिन की पहली पाली में आयोजित किया जाएगा। दूसरी पाली में छात्र द्वितीय भारतीय भाषा (कोड 105 से 109) के पेपर में शामिल होंगे।
29 नवंबर को पहली पाली में विज्ञान (वीएच अभ्यर्थियों के लिए संगीत) और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 30 नवंबर को गणित (वीएच के लिए गृह विज्ञान) और अंग्रेजी (सामान्य) के पेपर होंगे।
माह नवम्बर, 2023 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक सूचना...https://t.co/6pwFsE3TqA#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/DQjtyPAAKH
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) November 14, 2023
कक्षा 11 के छात्रों के लिए, पहली पाली में भौतिकी, उद्यमिता, दर्शनशास्त्र के पेपर निर्धारित हैं और दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान के पेपर होंगे। आखिरी वाले दिन गृह विज्ञान का पेपर निर्धारित है।
कमेंट
कमेंट X