Bihar Board 10th Answer Key: बिहार बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं की उत्तर कुंजी, इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति
Bihar Board 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र/अभिभावक 14 मार्च तक इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
विस्तार
BSEB Bihar Board 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और इसके खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए बोर्ड ने छात्रों/अभिभावकों को 14 मार्च शाम 5 बजे तक का समय दिया है।
यदि किसी छात्र को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन मोड़ में उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकता है। बोर्ड ने कहा है कि उपरोक्त समयसीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
कब आएगा रिजल्ट?
बोर्ड प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। बोर्ड ने कक्षा 12वीं की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी थी। इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो गया है और मैट्रिक की कॉपियों की चेकिंग की जा रही है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी की और से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले वर्षों के रूझानों को देखें तो रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें आंसर-की
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- यहां मैट्रिक आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा का नाम, रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X