फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Bihar Board Class 10 compartment exam registration ends today apply at biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board Compartment Exam: आज बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 10 Apr 2023 09:15 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 09:15 AM IST
सार

Bihar Board Compartment Exam: बिहार बोर्ड मैटिक की पूरक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने की आज आखिरी तारीख है। 

विज्ञापन
BSEB Bihar Board Class 10 compartment exam registration ends today apply at biharboardonline.bihar.gov.in
Board Exam 2023 Dates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSEB Class 10th Compartment Exam Registration: बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च, 2023 को जारी किया गया था। इस परिणाम से जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं हैं, उन्हे बिहार बोर्ड ने दो अप्रैल से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की सुविधा दी थी, जिसका आज, यानी 10 अप्रैल अंतिम दिन हैं। जिन परीक्षार्थियों को परिणाम में कंपार्टमेंट मिली है, और अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख पहले 07 अप्रैल 2023 तक ही थी, लेकिन बाद में इसे तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया, जिससे कई छात्रों को इसका फायदा भी मिलेगा, खासकर वे छात्र जो किन्हीं कारणों की वजह से पंजीकरण नहीं कर पाए होंगे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र अधिकतम दो पेपर और अंग्रेजी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। एक छात्र को कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय की थ्योरी में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल परीक्षा में कुल अंकों का 40 प्रतिशत प्राप्त करना होगा। बता दें कि बीएसईबी ने 31 मार्च को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। बीएसईबी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 10वीं कक्षा के 16,10,657 छात्रों ने परीक्षा दी है।

विज्ञापन

BSEB Compartment 2023: 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा मई में होगी

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल, 2023 है। इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 81.4 फीसदी रहा है। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2023 में कुल 16,10,657 छात्र पास हुए हैं, जिनमें से 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां हैं।

आवेदन शुल्क

बीएसईबी मैट्रिक क्लास का कम्पार्टमेंट शुल्क 830 रुपये/ देना होगा। उम्मीदवारों को 10 अप्रैल 2023 को या उससे पहले शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के अलावा सभी विषयों के लिए विशेष परीक्षा भी आयोजित करेगा।

Bihar Board 10th Compartment 2023 पंजीकरण आवेदन कैसे करें?

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग ऑन करें।

  • होम पेज पर बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • न्यू रजिस्ट्रेशन पैनल के तहत परीक्षा का प्रकार और जिला चुनें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और "रजिस्टर करें" पर क्लिक करें।

  • कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन पत्र भरें।

  • बीएसईबी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

बीएसईबी री-एग्जाम 

बीएसईबी री-एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए है जो किसी कारणवश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल नहीं हो सके। ऐसे छात्र अपने संबंधित स्कूल से बीएसईबी मैट्रिक पूरक परीक्षा फॉर्म 2023 भर सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष ने पहले बताया था कि 31 मई तक स्क्रूटनी, कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि कोई देरी न हो और छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। छात्रों को अधिक जानकारी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देखने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed