{"_id":"6884d4fe06f439f3a9028ace","slug":"bseb-bihar-board-2026-deadline-extended-for-intermediate-matric-dummy-registration-card-correction-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB Bihar Board 2026: इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक डमी पंजीकरण कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करें संशोधन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB Bihar Board 2026: इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक डमी पंजीकरण कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करें संशोधन
Sat, 26 Jul 2025 06:53 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 26 Jul 2025 06:53 PM IST
सार
BSEB Registration Correction: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जारी डमी पंजीकरण कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। विद्यार्थी अपनी जानकारी ऑनलाइन सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड 2026
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
BSEB Dummy Registration Card 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराए हुए विद्यार्थियों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिया है। अब जो विद्यार्थी अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई भी त्रुटि पाते हैं, वे इसे 9 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन सुधार सकते हैं। बोर्ड ने सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर यह सुविधा दी है ताकि सभी छात्र अपनी जानकारी सही कर सकें।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य अपनी वेबसाइटों पर जाकर (इंटरमीडिएट के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com और मैट्रिक के लिए secondary.biharboardonline.com) डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कर सकते हैं।
यह सुधार प्रक्रिया छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा के समय सही जानकारी होना आवश्यक है। अतः सभी छात्र और उनके अभिभावक जल्द से जल्द अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की जांच करें और आवश्यक सुधार कराएं ताकि परीक्षा में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
इन विवरणों में कर सकेंगे संशोधन
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में छात्र के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, फोटो, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग और विषय आदि की गलतियां सुधारने का विकल्प दिया गया है। इस प्रक्रिया में केवल मामूली वर्तनी की गलतियां (जैसे A, E, K, M आदि अक्षरों की गलतियां) और व्यक्तिगत विवरणों में त्रुटि को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://t.co/4qhK0BrDNW#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/jCuFvWumeK
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 26, 2025
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य अपनी वेबसाइटों पर जाकर (इंटरमीडिएट के लिए seniorsecondary.biharboardonline.com और मैट्रिक के लिए secondary.biharboardonline.com) डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार कर सकते हैं।
किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि सुधार प्रक्रिया के दौरान यदि किसी छात्र या विद्यालय को कोई समस्या आती है तो वे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इंटरमीडिएट के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 और मैट्रिक के लिए 0612-2232074 उपलब्ध हैं।यह सुधार प्रक्रिया छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि परीक्षा के समय सही जानकारी होना आवश्यक है। अतः सभी छात्र और उनके अभिभावक जल्द से जल्द अपने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की जांच करें और आवश्यक सुधार कराएं ताकि परीक्षा में कोई बाधा न आए।
कमेंट
कमेंट X