फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 12th Scrutiny Result to be out soon check at biharboardonline.bihar.gov.in

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी रिजल्ट होने वाला है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 24 Apr 2023 01:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 24 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 12th Scrutiny Result to be out soon check at biharboardonline.bihar.gov.in
Bihar Board 12th - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023 Soon: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी का रिजल्ट 2023 जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार बोर्ड इंटर की स्क्रूटनी या कॉपियों की रीचेकिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 घोषित किए थे। वे छात्र जो 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। बोर्ड आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करेगा और संशोधित अंक बाद में जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड ने ट्वीट किया था कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण एक अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले, स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण 30 मार्च को बंद होने वाले थे। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन biharboardonline.bihar.gov.in पर कराना था।


 
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 खोजें।

  • लॉगइन क्रेडेंशियल रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।

  • अब अपना विवरण जमा करें।

  • बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • बिहार 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed