Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी रिजल्ट होने वाला है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 12th Scrutiny Result 2023 Soon: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी का रिजल्ट 2023 जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार बोर्ड इंटर की स्क्रूटनी या कॉपियों की रीचेकिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड ने 21 मार्च, 2023 को बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 घोषित किए थे। वे छात्र जो 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। बोर्ड आवेदन करने वाले छात्रों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करेगा और संशोधित अंक बाद में जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
बता दें कि बोर्ड ने ट्वीट किया था कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण एक अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले, स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण 30 मार्च को बंद होने वाले थे। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन biharboardonline.bihar.gov.in पर कराना था।
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
-
सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 खोजें।
-
लॉगइन क्रेडेंशियल रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अब अपना विवरण जमा करें।
-
बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
बिहार 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X