Bihar Board 12th Result 2024 Out: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट इस लिंक डायेरक्ट से करें चेक
Bihar Board 12th 2024 Result Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम आज, यानी 23 मार्च को जारी कर दिए है। छात्र तुरंत नीचे बताएं तरीके से अपना परिणाम डाउनलोड कर लें। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अभी रजिस्टर करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 12th 2024 Result Out: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम आज, यानी 23 मार्च को बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था वे, तुरंत आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in , secondary.biharboardonline.com , results.biharboardonline.com इन तीनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट कई बार हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो जाता है। ऐसे में, बिहार बोर्ड ने स्टूडेंट्स को SMS द्वारा अपने फोन पर ही रिजल्ट देखने कि सुविधा दी है। छात्र एसएमएस के जरिए से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Bihar Board 12th 2024 Result Out: उत्तीर्ण अंक
बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 को पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम इस प्रकार अंक लाने होंगे:
थ्योरी - प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 30% है।
प्रैक्टिकल - प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 40% है।
Bihar Board 12th 2024 Result Out: फोन पर ऐसे देखें रिजल्ट
- एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
- अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड्स में रिजल्ट आपके फोन पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगा।
How to Check Bihar board 12th Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X