बिहार बोर्ड : इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पांच अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को 29 अप्रैल, 2021 से 10 मई, 2021 तक आयोजित किया जाना निर्धारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी ध्यान दें, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा- 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल, 2021 से शुरू होने जा रही है। बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को 29 अप्रैल, 2021 से 10 मई, 2021 तक आयोजित किया जाना निर्धारित है।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की विंडो 10 अप्रैल, 2021 तक खुली रहेगी। बिहार बोर्ड की ओर ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्रों का परीक्षा फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2021 रखी गई है।
बीएसईबी ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल -सह-विशेष परीक्षा, 2021 में सम्मिलित वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 के वैसे विद्यार्थी जो किसी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, तो वे दूसरे अवसर के रूप में कंपार्टमेंटल कोटि में परीक्षा देंगे तथा उसके लिए परीक्षा फॉर्म भरेंगे।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 3, 2021
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039पर संपर्क किया जा सकता है। बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम मई, 2021 में घोषित किए जा सकते हैं। बीएसईबी ने 26 मार्च को ही कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित किए थे। 13.4 लाख छात्रों में से 2,94,317 छात्र फेल हो गए थे।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 3, 2021
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द
बीएसईबी की ओर से कक्षा 10 के अंतिम परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की उम्मीद जताई गई है। सूत्रों के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा का परिणाम 05 अप्रैल, 2021 को घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे। बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult पर।
कमेंट
कमेंट X