फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Bihar Board 12th Answer Key released, file objections till this date

BSEB Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति

Fri, 28 Feb 2025 09:22 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 28 Feb 2025 09:22 AM IST
सार

BSEB Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा (सैद्धांतिक) में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थियों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 12th Answer Key released, file objections till this date
Bihar Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BSEB Bihar Board 12th Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने  इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। समिति द्वारा तैयार की गई यह उत्तर कुंजी अब परीक्षार्थियों के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी सैद्धांतिक विषयों में 50% वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। इन प्रश्नों का उत्तर ओएमआर (OMR) आधारित उत्तर-पत्रकों पर दिया गया था। उत्तर कुंजी की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा उत्तर पत्रों का मूल्यांकन किया गया और इसके बाद उत्तर कुंजी तैयार की गई है।

विज्ञापन

5 मार्च  तक दर्ज होगी आपत्ति

बीएसईबी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो, तो वह 5 मार्च 2025 तक अपनी आपत्ति समिति की वेबसाइट पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 5 मार्च की शाम 5 बजे के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को समिति की वेबसाइट पर जाकर 'रजिस्टर ऑब्जेक्शन रिगार्डिंग आंसर की इंटर एग्जाम 2025' लिंक या http://objection.biharboardonline.com पर क्लिक करके अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।

आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को अपना कोड और क्रमांक अंकित कर लॉगिन करना होगा और संबंधित विषय के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

मार्च के आखिरी हफ्ते में आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित हुई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 12 के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार, 27 फरवरी 2025 से शुरू कर दिया है। 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए राज्यभर में 100 से अधिक मूल्यांकन केंद्र तैयार किए गए हैं। 

बोर्ड ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दिशा-निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन में लगे सह परीक्षक, प्रधान परीक्षक, एमपीपी, कंप्यूटर के जानकार शिक्षक, कर्मी/सुपरवाइजर को 8 बजे तक मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करना होगा।

बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सीमा भी तय की है। प्रतिदिन प्रत्येक सह परीक्षक को न्यूनतम 45 और अधिकतम 55 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि मूल्यांकन में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed