फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th Result 2021, How to Check Bihar Board 10th Result, BSEB Matric Result 2021

बिहार बोर्ड : बीएसईबी समेत इन पांच वेबसाइट पर छह आसान स्टेप्स में देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट

Mon, 05 Apr 2021 12:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 12:17 PM IST
सार

परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करके एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2021, How to Check Bihar Board 10th Result, BSEB Matric Result 2021
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बीएसईबी बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थी तैयार रहे। आज उनका परीक्षाफल जारी होने वाला है। बीएसईबी यानी बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, दोपहर 3.30 बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। उनके साथ बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के अपर शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


हालांकि इस बार बोर्ड की ओर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रिजल्ट जारी करने के लिए होने वाली प्रेस वार्ता टाल दी गई है। रिजल्ट देखने का तरीका और सीधा लिंक खबर में दिया गया है। बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करने का कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन


यहां देख सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीचे दी गए पांच वेबसाइट पर देख सकेंगे। ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने पर तकनीकी समस्या के कारण बोर्ड की वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी एसएमएस और ई-मेल पर पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult  पर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 20 मार्च, 2021 को दसवीं परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई थी। छात्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा results.amarujala.com पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करके एसएमएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल के जरिये भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी पांच वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट    


इन छह स्टेप्स में देखें अपना रिजल्ट
  1. परीक्षा परिणाम रिजल्ट देखने के लिए बीएसईबी की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 
  2. मैट्रिक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  4. नए पेज पर रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारियां दर्ज करें।
  5. सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। 
  6. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed