फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th Admit card tomorrow at secondary.biharboardonline.com, practical starts from 10 January

BSEB 10th Admit Card 2024: कल जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनोड करने का तरीका और लिंक

Sun, 07 Jan 2024 02:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

Bihar Board 10th Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कल कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होनी हैं।

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Admit card tomorrow at secondary.biharboardonline.com, practical starts from 10 January
BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB Bihar Board Class 10th Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड कल, यानी 08 जनवरी को जारी किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे कल से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (BSEB Class 10th Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

10 जनवरी से होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जबकि, बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी तक राज्यभर के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board Class 10th Admit Card 2024: कल जारी होगा एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड कल, 08 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके बोर्ड की वेबसाइट से बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

How to Download Bihar Board 10th Admit Card 2024, ऐसे डाउलोड करें एडमिट कार्ड

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां एक्टिव हुए 10वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर अपना रोल नंबर/मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

कब आएगा 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड?

बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड भी 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जारी किए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि छात्र परीक्षा शुरु होने के 30 मिनट पहले तक ही केन्द्र या परीक्षा हॉल में एंट्री ले सकेंगे। सभी शिफ्ट में 15 मिनट का शुरुआती समय स्टूडेंट्स को पेपर पढ़ने व समझने के लिए मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed