{"_id":"67e293c35fb1486ec80c66a3","slug":"bseb-12th-toppers-meet-bihar-brightest-students-and-see-how-their-parents-celebrated-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB 12th Toppers: बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स का जलवा, जानें माता-पिता ने कैसे जताई अपनी खुशी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 12th Toppers: बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स का जलवा, जानें माता-पिता ने कैसे जताई अपनी खुशी
Tue, 25 Mar 2025 05:01 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:01 PM IST
सार
BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजों में टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और नया रिकॉर्ड बनाया। इस बार कई होनहार छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर बेहतरीन स्थान हासिल किए। नतीजे घोषित होते ही टॉपर्स के घरों में खुशी का माहौल छा गया। आइए जानते हैं, इन मेधावी छात्रों के माता-पिता ने अपनी भावनाएं कैसे जाहिर कीं।
विज्ञापन
BSEB 12th Toppers
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 12th Toppers 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे आते ही टॉपर्स के घरों में जश्न का माहौल छा गया। कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने वाले इन होनहार छात्रों पर पूरे बिहार को गर्व है। लेकिन सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता के चेहरे पर झलक रही है, जिन्होंने अपने बच्चों के सपनों को साकार होते देखा। आइए जानें, टॉपर्स की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने क्या कहा और कैसे मनाई इस कामयाबी की खुशी।
विज्ञापन
प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में किया बिहार टॉप
बेतिया की प्रिया जायसवाल ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में विज्ञान संकाय से 484 अंक (96.8%) हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया। राज्य संपोषित एसएस प्लस टू विद्यालय, हरनाटांड की इस छात्रा की सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल है।प्रिया के माता-पिता ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने भी उसकी उपलब्धि पर गर्व जताया। प्रिया की यह सफलता यह साबित करती है कि छोटे स्कूलों से भी बड़े सपने साकार किए जा सकते हैं।
अनुप्रिया ने 95.4% अंक प्राप्त कर पाया चौथा स्थान
जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड स्थित प्लस टू हाईस्कूल मिर्जागंज की छात्रा अनुप्रिया ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। उनके पिता कृष्ण मुरारी कुमार पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि अनुप्रिया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। अनुप्रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सृष्टि कुमारी को कॉमर्स में तीसरा स्थान
मधुबनी जिले के आरके कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी ने कॉमर्स संकाय में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। सृष्टि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।ग्रामीण परिवेश से निकलकर साकिब शाह बना बिहार का दूसरा टॉपर
बक्सर जिले के साकिब शाह ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में जश्न का माहौल है। साकिब के पिता प्राथमिक विद्यालय बसगितिया में 2003 से शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां नूरी बानो गृहिणी हैं।साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में शुरू से ही शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती रही है। उनके चाचा कई बार बीपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं, हालांकि किन्हीं कारणों से उनका योगदान नहीं हो सका। साकिब का लक्ष्य भविष्य में बीपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में जाना है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तीनों संकाय यानी, विज्ञान, वाणिज्य और कला के नतीजों की घोषणा की। इस साल कुल 12,92,313 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल थे।
परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 के बीच राज्यभर के 1,677 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली।
कमेंट
कमेंट X