Bihar Board 2024: साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स... हर जगह लड़कों से आगे लड़कियां; देखें कितना रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
BSEB 12th Result 2024 Pass Percentage: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 12th Result 2024: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा आज, 23 मार्च को दोपहर 01.30 बजे कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के परीक्षाफल में तीनों संकाय - विज्ञान, कला एवं वाणिज्य को मिलाकर उत्तीर्णता का प्रतिशत 87.21% है। वहीं, बोर्ड ने टॉप-5 की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें कुल मिलाकर 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
ये रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 में कुल 87.21% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 5,24,939 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में 5,04,897 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 96,595 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
- तीनों संकाय को मिलाकर 6,22,217 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 5,52,783 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 88.84% है।
- तीनों संकाय को मिलाकर कुल 6,69,467 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 5,73,656 छात्र सफल हुए हैं, जो कुल का 85.69% है।
संकाय में पास प्रतिशत
आज जारी परीक्षाफल में विशेष उल्लेखनीय है कि तीनों संकाय में छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में अधिक है।
-
कला संकाय में छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत 88.07% है, तो वहीं 83.17% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
-
वाणिज्य संकाय में 96.91% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, तो छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 93.86% है।
-
विज्ञान संकाय में 89.71% छात्राएं उत्तीर्ण हैं, जबकि उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 86.73% है।
ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट (Bihar Board 12th Toppers List)
विज्ञान संकाय
- मृत्युंजय कुमार- 481, 96.20%
- सिमरन गुप्ता- 477, 95.40%
- वरुण कुमार- 477, 95.40%
- प्रिंस कुमार- 476, 95.20%
- आकृति कुमारी- 475, 95.00%
- राजा कुमार- 475, 95.00%
- सना कुमारी- 475, 95.00%
- प्रज्ञा कुमारी- 474, 94.80%
- अनुष्का गुप्ता- 474, 94.80%
- अंकिता कुमारी- 474, 94.80%
- प्रिंस राज- 474, 94.80%
कला संकाय
- तुषार कुमार- 482, 96.80%
- निशी सिन्हा- 473, 94.60%
- तनु कुमारी- 472, 94.40%
- कुमार निशांत- 469, 93.80%
- अभिलाषा कुमारी- 468, 93.80%
वाणिज्य संकाय
- प्रिया कुमारी- 478, 95.60%
- सौरव कुमार- 470, 94.00%
- गुलशन कुमार- 469, 93.80%
- कुणाल कुमार- 469, 93.80%
- सुजाता कुमारी- 468, 93.60%
- साक्षी कुमारी- 468, 93.60%
- धर्मवीर कुमार- 467, 93.40%
- दीपाली कुमारी- 467, 93.40%
कमेंट
कमेंट X