बिहार बोर्ड : 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे ये तोहफे, जानिए क्या खास है
बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2021 की वरीयता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को कैश प्राइज और लैपटॉप प्रदान सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसईबी यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप कईं तोहफे देने की घोषणा की गई है। बता दें कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया गया था।
परीक्षा परिणामों में शीर्ष 10 स्थान पर 101 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। अब बिहार बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को रात्रि 10.41 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा 2021 की वरीयता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को कैश प्राइज और लैपटॉप प्रदान सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के टॉपर्स को एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिए जाएंगे। बोर्ड की घोषणा के अनुसार, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2021 में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों में प्रथम को स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये, एक लैपटॉप और ई-बुक रीडर प्रदान किया जाएगा।
जबकि दूसरे स्थान पर रहे परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप और ई-बुक रीडर दी जाएगी। तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं ई-बुक रीडर दी जाएगी। बीएसईबी के अनुसार, इसके अतिरिक्त, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2021 में चतुर्थ स्थान से लेकर दसवें स्थान तक वरीयता सूची में प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 10-10 हजार रुपये और एक लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 5, 2021
गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 78.17 प्रतिशत रहा है। वहीं, इससे पहले 2020 में पास प्रतिशत 80.59 फीसदी रहा था। इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। मैट्रिक परीक्षा 2021 में प्रथम स्थान पर संयुक्त तौर पर टॉपर- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार रहे हैं। वहीं पहली बार, टॉप 10 में 101 छात्रों ने जगह बनाई है। जिनमें से सिमुलतला आवासीय विद्यालय,जमुई के 13 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक हासिल की है।
कमेंट
कमेंट X