फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार! पिछले पांच वर्षों में ये रहा है पैटर्न

Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार! पिछले पांच वर्षों में ये रहा है पैटर्न

Sun, 24 Mar 2024 10:39 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 24 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, अब 10वीं के छात्र भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं बोर्ड ने पिछले पांच सालों में 10वीं का रिजल्ट कब जारी किया।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार! पिछले पांच वर्षों में ये रहा है पैटर्न
Bihar Board Class 10 Result 2024, बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2024 ताजा अपडेट - फोटो : Amar ujala

विस्तार

BSEB 10th Result 2024: बिहार बोर्ड ने कल, 23 मार्च को 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के लगभग सवा महीने के इंतजार के बाद रिजल्ट जारी किया है। इस बार भी सबसे पहले रिजल्ट देने का ताज बिहार बोर्ड को  ही मिला है। 12वीं के छात्रों का इंतजार कल खत्म हुआ, अब कक्षा 10 के छात्र भी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट कब जारी करेगा।

विज्ञापन


पिछले रुझानों के अनुसार, बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा 31 मार्च तक बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी तक बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2024 आयोजित की। बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम की तारीख और समय 2024 की घोषणा आधिकारिक एक्स अकाउंट और आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य बोर्ड पहले बीएसईबी कक्षा 12 के परिणाम और फिर मैट्रिक के परिणाम घोषित करता है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10 के परिणाम, टॉपर्स और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल, बोर्ड ने 21 मार्च को इंटरमीडिएट के नतीजे और 31 मार्च को (10 दिनों के अंतराल में) मैट्रिक के नतीजे घोषित किए थे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम 2022 में भी 31 मार्च को ही घोषित किया गया था।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के समय के अनुसार, अध्यक्ष ने पिछले साल दोपहर 1.30 बजे और उससे एक साल पहले दोपहर 3 बजे नतीजे जारी किए थे। बिहार बोर्ड ज्यादातर सेकेंड हाफ में रिजल्ट जारी करता है। हालांकि कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम की तारीख के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाए।

पिछलें पांच सालों में इस दिन जारी किए गए कक्षा 10वीं के परिणाम 

  • 2023- 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जारी किया गया था।
  • 2022- 31 मार्च को 3:00 बजे जारी किया गया था।
  • 2021- 05 अप्रैल को 3:30 बजे जारी किया गया था।
  • 2020- 26 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया था।
  • 2019- 06 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed