फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th result 2022 Out at biharboardonline.bihar.gov.in Check How Download Bihar Board Matric Scorecard

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करना है अपना रिजल्ट ?

Thu, 31 Mar 2022 03:27 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 31 Mar 2022 03:27 PM IST
सार

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। परीक्षा फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख के बीच सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।

विज्ञापन
BSEB 10th result 2022 Out at biharboardonline.bihar.gov.in Check How Download Bihar Board Matric Scorecard
BSEB 10th result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ और खुशखबरी सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दसवीं कक्षा के परिणाम को आज गुरुवार 31 मार्च, 2022 को जारी कर दिया है। परिणाम अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2022: दोपहर 3 बजे के बाद जारी हुए परिणाम
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने आज दोपहर 3 बजे के बाद बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद रहें। बोर्ड ने बीते दिन ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से परिणाम जारी करने के समय की घोषणा कर दी थी। इसके बाद आज परिणाम को जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2022: 16 लाख से अधिक छात्रो ने कराया था पंजीयन
बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए इस साल करीब 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। परीक्षा फरवरी, 2022 में 17 से लेकर 24 तारीख के बीच सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। हाल ही में बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का परिणाम भी जारी किया था। इसके बाद से ही लाखों छात्र बेसब्री से अपने दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. अब वेबसाइट की होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक मिलेगा, इसपर क्लिक करें। 
3. अब आप एक नए लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

BSEB 12th Result: छात्रों के लिए हेल्पलाइन

  • जिन छात्रों को परिणाम में कोई भी समस्या हो, वह बिहार बोर्ड की इन हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं-:
  • 0612 2230009 
  • info@biharboard.ac.in
  • biharboard.ac.in/contact-us
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed