BSEB: बीएसईबी कंपार्टमेंट परीक्षा के अंको से नहीं हैं संतुष्ट, तो करें री-चेकिंग के लिए आवेदन; समझें प्रक्रिया
BSEB: बीएसईबी कल, 02 जून से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए आवेदन शुरू करेगी। विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा में प्राप्त अंको से असंतुष्ट छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Scrutiny: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना (बीएसईबी) कल, 02 जून से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए आवेदन शुरू करेगी। जो छात्र हाल ही में घोषित बीएसईबी 10वीं, 12वीं विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा में प्राप्त अंको से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या intermediate.bsebscrutiny.com पर जाकर अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
6 जून है अंतिम तिथि
आवेदन करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे। कक्षा 10 और 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून 2024 है।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंटल परिणाम 2024 में लिए गए एक या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इतने रुपये का करना होगा भुगतान
स्क्रूटनी के लिए छात्रों को प्रति विषय 120 रुपये का भुगतान करना होगा। एक समिति उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करेगी और यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे सुधारा जाएगा। बीएसईबी ने कहा कि स्क्रूटनी के कारण अंकों में बदलाव हो सकता है, यानी यदि अंक बढ़े या घटे तो संशोधित अंक ही स्वीकार किए जाएंगे। बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं विशेष और कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 29 मई, 2024 को जारी किए गए थे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- ऊपर बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होम पेज पर स्क्रूटनी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जांच के लिए विषयों का चयन करें।
- शुल्क का भुगतान करें और प्रक्रिया पूरी करें।
कमेंट
कमेंट X