फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSE, RBI and SEBI courses in invertis know about the students of Invertis University

BSE, RBI और SEBI में क्या है खास, जानें इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की जुबानी

Wed, 29 May 2019 06:24 PM IST
Advertorial Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 29 May 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
BSE, RBI and SEBI courses in invertis know about the students of Invertis University
invertis university - फोटो : invertis university

आजकल किसी भी प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि वे कोर्स के दौरान ही प्रैक्टिकल नॉलेज भी हासिल कर लें। एक स्टडी के अनुसार, इससे कोर्स पूरा होने के बाद आपको नौकरी मिलने के चांसेज करीब 50 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। इसलिए आजकल कई यूनिवर्सिटीज भी एजुकेशनल टूर पर खास ध्यान दे रही हैं। 

विज्ञापन


हाल में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी (बरेली) के बीबीए और बीकॉम डिपार्टमेंट के छात्र  7 दिन के टूर पे गए थे जो की 25 से 31 मार्च 2019 तक का था स्टूडेंट्स ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), का दौरा किया। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ने बीएसई इंस्टीट्यूट लिमिटेड के साथ मिलकर देश के इन टॉप इकोनॉमिक इंस्टीट्यूशंस और रेगुलेटरी बॉडीज में एजुकेशनल ट्रिप आयोजित कराया। डॉ. धीरज गांधी (HOD, BBA & BCom), श्वेता और मनमोहन बंसल के साथ बीकॉम (ऑनर्स) फाइनेंशियल मार्केट के 34 स्टूडेंट्स का ग्रुप मुंबई गया था।
विज्ञापन

 
आगे पढ़ें कि स्टूडेंट्स के अनुभव कैसा रहा और उन्होंने क्या सीखा...

BSE, RBI and SEBI courses in invertis know about the students of Invertis University
invertis university - फोटो : invertis university

स्टूडेंट्स और हेड ने बताए इस टूर के ये फायदे -
- इस ट्रिप में मैंने स्टॉक एक्सचेंज, इसकी प्रक्रिया एवं कारोबार करने वाले उत्पादों के बारे में समझा। इंडस्ट्री के पेशेवरों से बातचीत का मौका मिला। बीएसई संस्थान से सर्टिफिकेट भी मिला।  
श्रंजानी बास, बी.कॉम (ऑनर्स) फाइनांशियल मार्केट, फर्स्ट ईयर  

- इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी का आभार, जिनकी वजह से ये भ्रमण सफल रहा। वहां जाकर देखा कि कहां से शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई और लोग कैसे शेयर ट्रेडिंग करते हैं।
अभिषेक हस्तिनापुरी, बीकॉम (ऑनर्स), फाइनांशियल मार्केट, सेकेंड ईयर

- इस विजिट से बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही अद्भुत जगह मुंबई को देखने और समझने का अनुभव मिला। थैक्स इन्वर्टिस।
सिमरन खेमलानी, बीकॉम (ऑनर्स) फाइनांशियल मार्केट, फर्स्ट ईयर   

- इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की वजह से मैंने शेयर ट्रेडिंग की गहरी जानकारी प्राप्त की। इस ट्रिप से अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मौका मिला।  
अनुष्का कपूर, बीकॉम (ऑनर्स) फाइनांशियल मार्केट, फर्स्ट ईयर

- स्टॉक एक्सचेंज विजिट ने शेयर बाजार को करीब से जानने का मौका दिया।
विदुषी गुप्ता, बीकॉम (ऑनर्स) फाइनांशियल मार्केट, फर्स्ट ईयर

- मुंबई का एजुकेशनल ट्रिप बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। देश के सर्वोच्च आर्थिक संस्थान SEBI, RBI और BSE का दौरा कभी न भुला पाने वाला अनुभव रहा।
डॉ. धीरज गांधी, हेड, बीबीए व बीकॉम 

आगे पढ़ें, ट्रिप में क्या रहा खास...

BSE, RBI and SEBI courses in invertis know about the students of Invertis University
invertis university - फोटो : invertis university

27 मार्च को स्टूडेंट्स को SEBI ले जाया गया। यहां प्रो. सुहास वर्लिकर और अमीन शेख ने उन्हें SEBI से संबंधित अहम जानकारी दी। सबने SEBI व इंडियन सिक्योरिटीज मार्केट पर यजदी पीर (AGM, SEBI) का लेक्चर अटेंड किया। SEBI के बाद स्टूडेंट्स ने RBI मॉनिटरी म्यूजियम देखा। RBI का इतिहास जाना। 28 मार्च को स्टूडेंट्स के दिन की शुरुआत BSE से हुई। BSE इंस्टीट्यूट लिमिटेड की मीनाक्षी नायडू ने स्टूडेंट्स को पूरा परिसर दिखाया। उन्हें सर्विलांस बिल्डिंग देखने का भी मौका मिला, जहां उनकी मुलाकात हेड विजू कुमार पिल्लई से हुई। उन्होंने समझाया कि BSE में ट्रेडिंग कैसे होती है।

स्टूडेंट्स 'इंट्रोडक्शन टू फाइनांशियल मार्केट' विषय पर एक कार्यशाला में भी शामिल हुए, जो BSE मुंबई द्वारा आयोजित की गई थी। इसके लिए 34 स्टूडेंट्स और 3 फैकल्टीज को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस टूर में स्टूडेंट्स ने BSE का वह अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल भी देखा, जहां देश के नामी स्टॉकब्रोकर्स ट्रेडिंग करते रहे हैं।

स्टूडेंट्स पहले मुंबई के विश्वविख्यात सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। फिर माउंट मैरी चर्च, बैंडस्टैंड प्रॅमिनेड वॉक-वे घूमा। मुंबई के प्रसिद्ध स्थल जैसे एलिफैंटा केव्स, गेटवे ऑफ इंडिया, महालक्ष्मी मंदिर, हाजी अली दरगाह के अलावा एशियाटिक सोसाइटीस मुंबई (1804), स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी, टाउन हॉल का भी भ्रमण किया। यह एजुकेशनल ट्रिप 31 मार्च को खत्म हुआ। स्टूडेंट्स ने इस ट्रिप के लिए इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. उमेश गौतम को विशेष धन्यवाद दिया।

क्यों खास है BSE, RBI और SEBI..

विज्ञापन

BSE, RBI and SEBI courses in invertis know about the students of Invertis University
invertis university - फोटो : invertis university

BSE (मुंबई शेयर बाजार)- 1875 में स्थापित BSE को पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह एशिया का पहला और सबसे तेज स्टॉक एक्सचेंज है। दुनिया का 10वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। बिजनेसमैन प्रेमचंद रॉयचंद ने इसकी स्थापना की थी।

RBI - अधिनियम 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी। इसका मुख्य कार्य आर्थिक नीतियां बनाना, लागू करना, देश की आर्थिक व्यवस्था को नियंत्रित करना, करेंसी जारी करना, केंद्रीय व राज्य के अन्य बैंकों के लिए बैंकर के रूप में कार्य करना है।

SEBI -  का पूरा नाम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड है, जिसकी स्थापना सेबी अधिनियम, 1992 के तहत 12 अप्रैल, 1992 में हुई थी। बता दें, इस को गैर वैधानिक संगठन के रूप में स्थापित किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय स्टॉक निवेशकों अर्थात स्टॉक में पैसा लगाने वालों को उत्तम सुविधा देना है। 

(Advertorial)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed