फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSE Odisha has released OSSTET Result 2024 at bseodisha.ac.in; Direct link here to download

OSSTET Result 2024: ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, तुरंत करें डाउनलोड

Wed, 19 Jun 2024 01:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 01:09 PM IST
सार

OSSTET Result: ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSE Odisha has released OSSTET Result 2024 at bseodisha.ac.in; Direct link here to download
OSSTET Result 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

OSSTET 2023 Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने आज, 19 जून को ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (OSSTET 2023) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक पोर्टल पर परिणाम लिंक सक्रिय कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (bseodisha.ac.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट देखने के लिए यह आवश्यक क्रेडेंशियल हैं। हर साल, बीएसई ओडिशा राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षण पदों की पात्रता के लिए उम्मीदवारों का आकलन करने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।

विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45 प्रतिशत है। एससी/एसटी/पीएच/एसईबीसी श्रेणियों के लिए यह 35 प्रतिशत है।

श्रेणी उत्तीर्ण अंक
सामान्य श्रेणी  45%
एससी/एसटी/पीएच/एसईबीसी 35%

परीक्षा प्राधिकरण ने 19 जनवरी, 2024 को ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की थी। प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी 29 फरवरी को जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार परिणाम के साथ BSE ओडिशा OSSTET स्कोरकार्ड 2024 भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा प्राधिकरण ने OSSTET मेरिट सूची 2024 भी जारी की है।

उम्मीदवार ओएसएसटीईटी सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Latest Updates" अनुभाग के तहत ओएसएसटीईटी सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

उम्मीदवार ओडिशा ओएसएसटीईटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • बीएसई ओडिशा के आधिकारिक पोर्टल bseodisha.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बीएसई ओडिशा ओएसएसटीईटी परिणाम 2024 स्कोरकार्ड लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करने से ओडिशा OSSTET स्कोरकार्ड पेज खुल जाएगा।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्म तिथि या मोबाइल नंबर) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • ओडिशा ओएसएसटीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए ओडिशा ओएसएसटीईटी स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed