BSE Odisha 10th Result 2026: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, करीब पांच लाख बच्चों को इंतजार; ऐसे कर सकेंगे चेक
BSE Odisha 10th Result 2026: बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा, जबकि लिंक शाम 6 बजे सक्रिय होगा। छात्र रोल नंबर व जन्मतिथि से रिजल्ट देख सकेंगे। 5.6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। पास होने के लिए 33% अंक जरूरी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSE Odisha 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा आज यानी 10वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद छात्र शाम 6 बजे से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
इस साल ओडिशा बोर्ड की 10वीं परीक्षा 19 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 5.6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र orissaresults.nic.in और bseodisha.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- वहां “Annual HSC Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
एसएमएस से भी मिलेगा रिजल्ट
ऑनलाइन के अलावा बोर्ड एसएमएस सेवा भी उपलब्ध कराएगा, जिससे छात्र अपने मोबाइल पर ही अंक प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा।
मार्कशीट और पासिंग क्राइटेरिया
जारी किया गया ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। छात्रों को मूल मार्कशीट बाद में अपने-अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट देखने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
कमेंट
कमेंट X