फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSE Odisha 10th Result 2022 How To Check at bseodisha.ac.in or bseodisha.nic.in

BSE Odisha 10th Result: बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी! यहां कर सकेंगे चेक

Mon, 04 Jul 2022 12:01 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 12:01 AM IST
सार

BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास सोमवार को राज्य विधानसभा के पटल पर दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम और परिणाम की तारीख को लेकर घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
BSE Odisha 10th Result 2022 How To Check at bseodisha.ac.in or bseodisha.nic.in
BSE Odisha 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास सोमवार, 04 जुलाई को राज्य विधानसभा के पटल पर दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम और परिणाम की तारीख को लेकर घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए, दास ने रविवार को कहा कि छात्र ओडिशा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट – bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in से मैट्रिक के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

BSE Odisha Result: रिजल्ट घोषणा की तैयारी 

ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम के प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही है और हम कुछ दिनों में परिणाम घोषित करने की उम्मीद करते हैं। बीएसई द्वारा परिणामों के त्रुटि रहित प्रकाशन के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

इस साल 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 5,85,730 छात्र उपस्थित हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा राज्यभर में 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षाएं कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल के अनुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं। 
 

BSE Odisha Result: SMS के जरिए भी मिलेगा 10वीं का रिजल्ट 

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। 10वीं परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर न्यू मैसेज में 'OR10 <रोल नंबर>' टाइप करना होगा और 5676750 पर भेजना होगा। बता दें कि पिछले साल, बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 फीसदी  रहा था।

विज्ञापन

BSE Odisha 10th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं।
  2. कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें, और लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  3. 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  4. आगे के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed