BSE Odisha 10th Result: बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी! यहां कर सकेंगे चेक
BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास सोमवार को राज्य विधानसभा के पटल पर दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम और परिणाम की तारीख को लेकर घोषणा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास सोमवार, 04 जुलाई को राज्य विधानसभा के पटल पर दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम और परिणाम की तारीख को लेकर घोषणा करेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए, दास ने रविवार को कहा कि छात्र ओडिशा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट – bseodisha.ac.in, orissaresults.nic.in से मैट्रिक के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
BSE Odisha Result: रिजल्ट घोषणा की तैयारी
ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम के प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही है और हम कुछ दिनों में परिणाम घोषित करने की उम्मीद करते हैं। बीएसई द्वारा परिणामों के त्रुटि रहित प्रकाशन के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।
इस साल 29 अप्रैल से 07 मई तक आयोजित कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए 5,85,730 छात्र उपस्थित हुए। कक्षा 10वीं की परीक्षा राज्यभर में 3,540 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षाएं कोविड सेफ्टी प्रोटोकॉल के अनुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं।
BSE Odisha Result: SMS के जरिए भी मिलेगा 10वीं का रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। 10वीं परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर न्यू मैसेज में 'OR10 <रोल नंबर>' टाइप करना होगा और 5676750 पर भेजना होगा। बता दें कि पिछले साल, बीएसई ओडिशा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.89 फीसदी रहा था।
BSE Odisha 10th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें, और लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- आगे के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट रख लें।
कमेंट
कमेंट X