फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSE Odisha 10th Result 2020 date available know more details

BSE Odisha 10th Result 2020: ओडिशा बोर्ड रिजल्ट की तिथि जारी, लगभग पांच लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

Sun, 26 Jul 2020 05:45 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 26 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
BSE Odisha 10th Result 2020 date available know more details
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Twitter

BSE Odisha 10th Result 2020: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा हर साल राज्य के स्कूलों की कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करता है। बता दें कि परीक्षाएं तो मार्च में ही संपन्न रहो गईं लेकिन परिणामों की घोषिणा में देरी हुई। बोर्ड ने तिथियों की जानकारी दे दी है। परिणाम की घोषणा की तारीख 27 जुलाई को बोर्ड की ओर से की जाएगी। बीएसई के अध्यक्ष रामाशीस हाजरा ने एक मीडिया हाऊस को बताया कि परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 5.6 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इस साल परीक्षा 2 मार्च को समाप्त हो गई थी। परीक्षा पर कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन से प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन मूल्यांकन को स्थगित करना पड़ा। पिछले साल कक्षा 10वीं के परिणाम 21 मई को घोषित किए गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यहां जानें UPSC परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता, सिलेबस और पैटर्न की भी लें जानकारी
विज्ञापन


हाजरा ने कहा कि बोर्ड को 17000 के अलावा उन 6000 और मूल्यांकनकर्ताओं को शामिल करना था, जिन्होंने शुरू में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को समय दिया था। बता दें कि बोर्ड ने जून में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने कहा कि छात्र वेबसाइट- bseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें अपना 10वीं कक्षा का परिणाम :

  • सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों bseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in पर जाएं।
  • वहां पर दिए गए 10वीं कक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने होगा
  • उम्मीदवार अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।    

 ये भी पढ़ें- ऑनलाइन कक्षा लेने वाले विदेशी छात्र नहीं आ सकेंगे अमेरिका

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed