फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   America : Immigration and Custom Enforcement Department Issued New Order, Foreign students taking online classes will not be able to come

ऑनलाइन कक्षा लेने वाले विदेशी छात्र नहीं आ सकेंगे अमेरिका

Sun, 26 Jul 2020 02:24 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 26 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
America : Immigration and Custom Enforcement Department Issued New Order, Foreign students taking online classes will not be able to come
Online Class - फोटो : Pexels

अमेरिकी सरकार उन नए विदेशी छात्रों को फिलहाल देश आने की मंजूरी नहीं देगी, जिन्होंने हाल ही में किसी देश के किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है। ऐसे विदेशी छात्र जिनकी सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होनी हैं उन्हें भी देश में प्रवेश की मंजूरी नहीं होगी। यह नया आदेश ट्रंप प्रशासन के इमीग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (आईसीई) ने जारी किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को आईसीई द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जिन विद्यार्थियों ने 9 मार्च के बाद अमेरिका के कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया है, वे अगले आदेश तक देश में नहीं आ सकेंगे। ये आप्रवासी छात्र हैं, जिनके सेमेस्टर की पूरी पढ़ाई ऑनलाइन है।
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा संस्थानों को एक नया फॉर्म आई-20 जारी करना होगा। इसके जरिए प्रवासी छात्रों की योग्यता स्थिति जांची जा सकेगी। आईसीई ने कहा है कि सभी विदेशी छात्रों से इसका पालन कराया जाए। इसमें कहा गया है कि शिक्षा संस्थान डिस्टेंस लर्निंग को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश फिलहाल, ऑनलाइन कक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए जारी किया गया है। दो हफ्ते पहले आईसीई के ऐसे ही एक आदेश में ऑनलाइन क्लास ले रहे विदेशी छात्रों के अमेरिका आने पर रोक व यहां रहने वालों को देश छोड़ने के लिए कहा गया था। सवाल उठने पर बाद में इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

ट्रंप प्रशासन का दोहरा रवैया

ट्रंप प्रशासन का विदेशी छात्रों को लेकर यह रवैया चौंकाने वाला है। दरअसल, प्रशासन चाहता है कि महामारी के बावजूद अब स्कूल खोले जाएं। जबकि, मामले बढ़ रहे हैं। 50 में से 18 राज्यों और करीब 200 विश्वविद्यालयों ने इसका विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed