BPSC TRE 2.0: 15 दिसंबर की बीपीएससी टीआरई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
BPSC TRE 2.0 Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर की शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC TRE 2.0 Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 दिसंबर की परीक्षा के लिए BPSC TRE 2.0 2023 उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कक्षा 11 और 12 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पुस्तिकाएं जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवार उत्तर कुंजी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षक उत्तर कुंजी सभी विषयों के लिए जारी कर दी गई है और इसे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकता है।
इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति
14 दिसंबर की परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति विंडो आज, 16 दिसंबर, 2023 को खुलेगी। उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2023 तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। यदि ईमेल या पोस्ट के माध्यम से प्राप्त कोई भी आपत्ति दर्ज की जाएगी तो आयोग द्वारा उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा।
बीपीएससी टीआरई परीक्षा 7 दिसंबर को शुरू हुई और 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त हुई। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 15 दिसंबर के लिए BPSC TRE 2.0 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- प्रत्येक विषय के लिए एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- इस फाइल को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित करें।
कमेंट
कमेंट X