फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE 2.0 answer key 2023 released at bpsc.bih.nic.in, objection window opens on December 10

BPSC TRE 2.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 2 की उत्तर कुंजी जारी, कल से उठा सकेंगे आपत्ति; इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 09 Dec 2023 10:10 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 10:10 AM IST
सार

BPSC TRE 2.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी टीआई 2.0 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC TRE 2.0 answer key 2023 released at bpsc.bih.nic.in, objection window opens on December 10
BPSC TRE 2.0 Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC TRE 2.0 Answer Key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2.0 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


7 और 8 दिसंबर को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथली, संगीत और कंप्यूटर के लिए आयोजित हुई BPSC TRE 2.0 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति

उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं। बीपीएससी टीआरई अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

अनंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग बीपीएससी टीआरई अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उम्मीदवार बीपीएससी टीआरई उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी टीआरई उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ प्रारूप में उत्तर कुंजी की फाइल खुलेगी।
  • आप इसमें उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed