बिहार लोक सेवा आयोग: कोविड-19 की वजह से न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित
31 वीं न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन स्थगित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 31 वीं न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के आयोजन को स्थगित कर दिया है। सूबे में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे पहले बीपीएससी न्यायिक सेवा परीक्षा 8 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थी। लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इस संबंध में आधिकारिकि वेबसाइट पर नोटिस भी अपलोड किया गया है। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। हालांकि, अभी परीक्षा के नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।
बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 31 वीं न्यायिक सेवाओं (मुख्य) और परियोजना प्रबंधक (प्रीलिम्स) परीक्षाएं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नियत समय में की जाएगी। इससे पहले प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल को होना था। लेकिन इसे स्थगित करके 11 अप्रैल को कर दिया गया था। हालांकि, तब परीक्षा को स्थगित करने की वजह नहीं बताई गई थी। अब फिर से 11 अप्रैल को होने वाली प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
BPSC परियोजना प्रबंधक परीक्षा पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। बीपीएससी परियोजना प्रबंधक के 69 रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती का आयोजन कर रहा है। इस संबंध में विज्ञापन पिछले साल 15 फरवरी को जारी हुआ था।
कमेंट
कमेंट X