फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC postpones Bihar Judicial Services Examination due to Covid-19

बिहार लोक सेवा आयोग: कोविड-19 की वजह से न्यायिक सेवा परीक्षा स्थगित

Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 06 Apr 2021 10:56 AM IST
सार

31 वीं न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन स्थगित।

विज्ञापन
BPSC postpones Bihar Judicial Services Examination due to Covid-19
BPSC EXAM 2021

विस्तार

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 31 वीं न्यायिक सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के आयोजन को स्थगित कर दिया है। सूबे में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे पहले बीपीएससी न्यायिक सेवा परीक्षा 8 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल के बीच आयोजित होनी थी। लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और इस संबंध में आधिकारिकि वेबसाइट पर नोटिस भी अपलोड किया गया है। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है। हालांकि, अभी परीक्षा के नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन


बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 31 वीं न्यायिक सेवाओं (मुख्य) और परियोजना प्रबंधक (प्रीलिम्स) परीक्षाएं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नियत समय में की जाएगी।  इससे पहले प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल को होना था। लेकिन इसे स्थगित करके 11 अप्रैल को कर दिया गया था। हालांकि, तब परीक्षा को स्थगित करने की वजह नहीं बताई गई थी। अब फिर से 11 अप्रैल को होने वाली प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन



BPSC परियोजना प्रबंधक परीक्षा पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। बीपीएससी परियोजना प्रबंधक के 69 रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती का आयोजन कर रहा है। इस संबंध में विज्ञापन पिछले साल 15 फरवरी को जारी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed