फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC MDO Exam Final Result 2021 Bihar Mineral Development Officer Selection List Released

BPSC MDO Exam Final Result 2021: बिहार खनिज विकास अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 19 बनेंगे अफसर, पांच बेटियां भी शामिल, यहां देखिए फाइनल रिजल्ट

Tue, 16 Nov 2021 10:56 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:56 PM IST
सार

BPSC MDO Exam Final Result 2021: खनिज विकास अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार, मंगलवार 16 नवंबर, 2021 को ही आयोजित किए गए थे। यह उल्लेखनीय है बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दो घंटे में ही रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन
BPSC MDO Exam Final Result 2021 Bihar Mineral Development Officer Selection List Released
BPSC MDO Exam Final Result

विस्तार

BPSC MDO Exam Final Result 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने खनिज विकास अधिकारी पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम और चयन सूची बीपीएससी यानी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in/ पर अपलोड किया जा रहा है। अंतिम परिणाम और चयन सूची को आधिकारिक तौर पर बीपीएससी की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे। परिणाम और चयन सूची देखने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है। 

विज्ञापन


बीपीएससी एमडीओ भर्ती टॉपर्स

  1. 501246 कुमार गौरव
  2. 500641 जय प्रकाश
  3. 501014 प्रत्यय अमान
  4. 500987 नवेन्दु सिंह
  5. 500450 कार्तिक कुमार
 

आज ही हुए थे इंटरव्यू और आज ही परिणाम

अमर उजाला डाॅट कॉम को प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विकास अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार, मंगलवार 16 नवंबर, 2021 को ही आयोजित किए गए थे। यह उल्लेखनीय है बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दो घंटे में ही रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिया गया है। लेवल-9 के 20 पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें पांच महिला अभ्यर्थी भी चुनीं गईं हैं। अमर उजाला डाॅट कॉम से बातचीत में बीपीएससी के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे ही साक्षात्कार संपन्न हुए थे और शाम सात बजे तक फाइनल रिजल्ट तैयार कर लिया गया था। हालांकि, इसे वेबसाइट पर अपलोड होने में थोड़ा सा समय लगेगा। 

20 रिक्तियों पर 19 का चयन, एक सीट खाली रही

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएससी एमडीओ भर्ती यानी खनिज विकास अधिकारी भर्ती के तहत 20 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, लेकिन आयोग की ओर से 19 उम्मीदवारों का ही चयन किया गया है। क्योंकि, मूक और बधिर आरक्षित श्रेणी में कैंडिडेट नहीं होने से 01 सीट खाली रह गई है। वहीं, चयनित 19 अभ्यर्थियों में से पांच महिला उम्मीदवार हैं। 

रिजल्ट और चयन सूची देखने के लिए सीधा लिंक

भर्ती साक्षात्कार के लिए जारी की गई अधिसूचना 


यह भी पढ़ें: BPSC: बीपीएससी ने जारी किया कॉल लेटर, ऐसे करें डाउनलोड, 22 से 28 नवंबर के बीच होगा साक्षात्कार

यह भी पढ़ें: CTET Admit Card 2021: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021, कब और कहां से डाउनलोड करें? जानिए यहां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed