फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC has issued the BPSC APO Mains admit card 2022 in the digital format download at onlinebpsc.bihar.gov.in

BPSC APO Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया एपीओ मेन्स का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 07 Nov 2022 11:40 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 07 Nov 2022 11:40 AM IST
सार

BPSC APO Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ने एपीओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन
BPSC has issued the BPSC APO Mains admit card 2022 in the digital format download at onlinebpsc.bihar.gov.in
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC APO Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने डिजिटल प्रारूप में बीपीएससी एपीओ मेन्स परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

BPSC APO Mains Admit Card : यहां जानें परीक्षा तिथि
बीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मेन्स 2020 परीक्षा 12 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।  शिफ्ट I सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और शिफ्ट II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। बीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा में 3995 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है, जो अब मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 553 रिक्तियों को भरा जाना है। 553 रिक्तियों में से 188 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC APO Mains Admit Card : ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
 
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान तरीके का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए लॉगइन पेज पर पहुंचेंगे। 
  • अपने लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सभी विवरण जमा करें। हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • हॉल टिकट के सभी विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed