BPSC Exam Calendar 2024-25: बीपीएससी ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, देखें कब-कौन सा एग्जाम
BPSC Exam Calendar 2024-25: बीपीएससी ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके माध्यम से आप देख सकते हैं कि कब-कौन सा एग्जाम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Exam Calendar 2024-25: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से वार्षिक परीक्षाओं 2024-25 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC परीक्षा कार्यक्रम
बीपीएससी की तरफ से जारी नए कैलेंडर के मुताबिक, आयोग हर साल 24 अगस्त को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) आयोजित करेगा, जबकि इसका रिजल्ट 24 सितंबर को घोषित किया जाएगा। बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा 03 से 21 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार असिस्टेंट इंजीनियर, लेक्चरर, असिस्टेंट ऑडिटर, सहायक प्रोफेसर, ड्रग इंस्पेक्टर, 32वीं न्यायिक सेवा और कई अन्य समेत अलग अलग भर्तियों का परीक्षा विवरण नीचे चेक कर सकते हैं।
आयोग 16 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी भर्ती परीक्षा 2022 के इंटरव्यू राउंड का आयोजन करेगा। जबकि रिजल्ट की घोषणा 31 जनवरी 2024 को की जाएगी। इसी तरह असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू भी इसी महीने में 16 से 19 जनवरी क आयोजित किया जाना है और रिजल्ट 31 जनवरी को ही घोषित कर दिए जाएंगे।
BPSC exam calendar 2024-25 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2024-25' पर क्लिक करें।
-
परीक्षा कैलेंडर की एक पीडीएफ वेबसाइट पर दिखेगी।
-
अब इसे डाउनलोड करें
कमेंट
कमेंट X