BPSC 69th: 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
BPSC 69th Prelims Final Answer Key: बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
विस्तार
BPSC 69th Prelims Final Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
सामान्य अध्ययन- बुकलेट श्रृंखला ए, बी, सी और डी के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आयोग ने 30 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा राज्य भर के सभी जिलों में एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 06 अक्तूबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर, 2023 तक थी।
BPSC 69th Prelims ऐसे करें चेक
-
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स फाइनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी
-
अब उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
-
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X