फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BPSC 68th Prelims Admit Card will be released on January 28 at bpsc.gov.in

BPSC 68th Prelims Admit Card: बीपीएससी 68वीं प्री परीक्षा के प्रवेश पत्र में एक दिन का समय बाकी, कल होगा जारी

Fri, 27 Jan 2023 10:40 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 27 Jan 2023 10:40 AM IST
सार

BPSC 68th Pre Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 68वीं प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड कल जारी करेगा। जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
BPSC 68th Prelims Admit Card will be released on January 28 at bpsc.gov.in
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC 68th Pre Admit Card 2022: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड कल यानी 28 जनवरी, 2023 को जारी करेगा। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

 

पदों की संख्या बढ़ाई गई 

बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। इस भर्ती के लिए कुल 43 पद बढ़ाएं गए हैं। जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 324 हो गई है। यह सभी 43 पद डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में जोड़े गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बिहार 68वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 12 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा बिहार राज्य के 38 जिलों के 805 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग द्वारा बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा मार्किंग सिस्टम में कुछ बदलाव किए गए हैं। सभी 150 प्रश्नों पर एक समान नेगेटिव मार्किंग होगी। इस मामले में, प्रारंभिक परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए -1/4 अंक होंगे।
 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed