{"_id":"641fd00eb13089120d097948","slug":"bpsc-68th-cce-prelims-result-tomorrow-know-how-to-download-at-bpsc-bih-nic-in-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 68th Pre Result 2023: कल जारी होगा बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BPSC 68th Pre Result 2023: कल जारी होगा बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक
Sun, 26 Mar 2023 10:29 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:29 AM IST
सार
BPSC 68th CCE Prelims Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग कल यानी 27 मार्च 2023 को 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 68th CCE Prelims Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 27 मार्च 2023 को जारी करेगा। बीपीएससी 68वीं की फाइनल आंसर पहले ही जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। बीपीएससी की अंतरिम उत्तर कुंजी 18 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। उससे संबंधित उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने कहा कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा विवरण
बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को एक ही पाली में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले बीपीएससी की 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं, जो 12 मई को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए इंटरव्यू राउंड 11 अगस्त से है और अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- BPSC 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा प्रारंभिक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे सेव करें।
कमेंट
कमेंट X