फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bollywood Singer KK Educational Qualification Know Krishnakumar Kunnath studied in Which College Courses News in Hindi

Bollywood Singer KK Passes Away: दिल्ली के केसी कॉलेज के सितारे रहे केके, विज्ञापन फिल्मों के गीतों से मचाई धूम

Wed, 01 Jun 2022 11:07 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 11:07 AM IST
सार

Bollywood Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक केके का मंगलवार रात निधन हो गया। उनकी शुरुआती शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई -लिखाई दिल्ली में ही हुई थी। 

विज्ञापन
Bollywood Singer KK Educational Qualification Know Krishnakumar Kunnath studied in Which College Courses News in Hindi
बॉलीवुड सिंगर केके - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

Bollywood Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक केके का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। 23 अगस्त, 1968 में दिल्ली में जन्मे कृष्ण कुमार कुन्नथ यहीं पले-बढ़े। उनकी शुरुआती शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई -लिखाई भी दिल्ली में ही हुई। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, केके मंगलवार शाम को कोलकाता में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान अचानक बीमार पड़ने के बाद उन्हें सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके गुरुदास कॉलेज के फेस्टिवल में नजरूल मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे। 
विज्ञापन

 

डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम किया

अपने गानों को लेकर युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय रहे केके की स्कूलिंग दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। सिंगर केके ने डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। केके को फिल्मी गानों का शौक कॉलेज के दिनों से ही था। कॉलेज और डीयू के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के अलावा वे कई विज्ञापनों के लिए भी काम कर चुके थे। 


1991 में बचपन की दोस्त ज्योति को बनाया था हमसफर

बॉलीवडु पार्श्व गायक केके को सिंगिंग, राइटिंग और ट्रेवलिंग का शौक था। 1991 में उन्होंने अपने बचपन की दोस्त ज्योति से शादी की थी और दोनों के एक बेटा नकुल कृष्ण और एक बेटी तामरा है। केके के बेटा और बेटी भी गायन के क्षेत्र में करिअर बनाने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। दोनों एक एल्बम के लिए काम कर चुके हैं।  

विज्ञापन

केके ने खुद बनाया अपना अलग मुकाम

केके को जानने वाले बताते हैं कि खुद केके ने कभी संगीत और गायन का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया था। वे खुद की मेहनत और हुनर की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे थे। उनकी गायकी के दीवानें हर उम्र के श्रोता थे। उन्होंने कई इंटरनेशनल एल्बम में भी काम किया है।
 

11 भारतीय भाषाओं में 3500 से ज्यादा जिंगल्स

अपनी गायकी के लिए उन्हें कई सम्मान से नवाजा गया था। अपने करिअर के दौरान 11 भारतीय भाषाओं में उन्होंने 3500 से ज्यादा जिंगल्स गाई है। उनके गाए गानों से कई फिल्में सुपरहिट भी हुई हैं। उनके दोस्ती, तड़प-तडप कर, जैसे गाने आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed