फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Class 12 Result 2021: अगर स्कोर से असंतुष्ट हैं छात्र? यहां जानिए उनके पास क्या है विकल्प?

Sat, 31 Jul 2021 05:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 31 Jul 2021 05:54 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 30 जुलाई को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस साल बारहवीं कक्षा का परिणाम 99.37 फीसदी रहा है, जो कि पिछले सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। इस वर्ष 70 हजार से ज्यादा छात्रों के 95 फीसदी नंबर आए हैं।

विज्ञापन
CBSE Class 12 Result 2021 Unhappy with scores Here's what you can do next
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 30 जुलाई को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस साल बारहवीं कक्षा का परिणाम 99.37 फीसदी रहा है, जो कि पिछले सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। इस वर्ष 70 हजार से ज्यादा छात्रों के 95 फीसदी नंबर आए हैं। लड़कों के मुकाबले 0.54 फीसदी छात्राओं ने सफलता पाई है। इस साल बारहवीं के लिए 14.30 लाख छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 13.04 लाख छात्रों का परिणाम जारी किया गया। हालांकि, हाई पर्संटेज आने का अर्थ यह नहीं है कि सभी छात्र अपने स्कोर से खुश हैं। कई छात्र इस वर्ष अपने मूल्यांकन से असंतुष्ट हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि उन छात्रों को क्या करना चाहिए? उनके पास क्या विकल्प उपलब्ध है? आइए जानते हैं रिजल्ट से नाखुश छात्रों के पास क्या विकल्प है?



इसे भी पढ़ें-UP Board 10th, 12th Result 2021 Live Updates: 10वीं, 12वीं दोनों में लड़कियों ने मारी बाजी


 

CBSE Class 12 Result 2021 Unhappy with scores Here's what you can do next
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के पास क्या है विकल्प?
आपको बता दें कि जो छात्र-छात्राएं इस वर्ष अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है, वे फिर से परीक्षाएं दे सकते हैं। असंतुष्ट विद्यार्थी फिजिकल एग्जाम में बैठ सकते हैं। बोर्ड बारहवीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को फिर से परीक्षा देने का मौका देगा, ताकि वे अपने स्कोर में सुधार कर सकें। हालांकि, बोर्ड ने अभी असंतुष्ट छात्रों के फिर से परीक्षा में बैठने की तारीख की घोषणा नहीं की है। बोर्ड की तरफ से विशेष परीक्षा तारीख की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित तौर पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: 10वीं में 99.52% और 12वीं में 97.88% छात्र पास, अमर उजाला पर ऐसे देखें रिजल्ट




 

CBSE Class 12 Result 2021 Unhappy with scores Here's what you can do next
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड असंतुष्ट छात्रों के लिए कमेटी बनाएगी
बोर्ड पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि बारहवीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों का विवरण दर्ज करेगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड असंतुष्ट छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच करा सकता है। इस साल 12वीं में 6 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। ये विद्यार्थी भी विशेष परीक्षा दे सकेंगे, ताकि स्कोर में सुधार किया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed