फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BOARD EXAMS : Jharkhand Academic Council revised exam schedule 10th-12th exam now held in may 2021

BOARD EXAMS : झारखंड सरकार ने दो माह टाली बोर्ड परीक्षाएं, यहां जानिए नई डेट शीट

Wed, 03 Feb 2021 07:55 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 03 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
BOARD EXAMS : Jharkhand Academic Council revised exam schedule 10th-12th   exam now held in may 2021
board exam 2021 - फोटो : self

कोरोना महामारी के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए झारखंड राज्य सरकार ने अपने यहां शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को दो माह के लिए टाल दिया है। राज्य शिक्षा नियामक ने बताया कि कोविड महामारी के कारण लंबे समय से स्कूल बंद हैं। इससे छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने में असुविधा हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को बेहतर तैयारी के साथ शामिल होना जरूरी है। इस वजह से झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बोर्ड परीक्षाओं को दो माह के लिए टाल दिया है। इसके साथ ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान किया है। 

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य में अब कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी। जेएसी अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि परीक्षाएं अब 04 मई, 2021 से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा -10 और कक्षा -12 की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। मैट्रिक की परीक्षा पहली पारी में ली जाएगी, जबकि दूसरी पारी में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत डेट शीट के बारे में आधिकारिक घोषणा एक या दो दिन में कर दी जाएगी। परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के तहत आयोजित की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले, परीक्षाएं 09 मार्च, 2021 से 26 मार्च, 2021 तक निर्धारित की गई थीं। परीक्षार्थियों और राज्य शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तैयारियों के मद्देनजर तारीखों में संशोधन की मांग की थी। बीते वर्ष में कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण सुचारु अध्ययन न हो पाया है, इसलिए इस बार पाठ्यक्रम में 40% की कटौती की गई है। 31 मार्च, 2021 तक संशोधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी हो जाएगी। इससे छात्रों को परीक्षा में लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन

हालांकि, मैट्रिक और इंटर की व्यावहारिक परीक्षाएं 06 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होंगी। गौरतलब है कि झारखंड में हर साल लगभग सात लाख छात्र मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देते हैं। 2020 में, मैट्रिक यानी कक्षा -10वीं की परीक्षा में 3.87 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जबकि 2.34 लाख से अधिक छात्र इंटरमीडिएट यानी कक्षा -12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र भी जेएसी की वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर अपलोड किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed