फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board exams for Classes 10, 12 for 2024-25 academic session to be conducted from Feb 15

CBSE: 2025 में 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी

Mon, 13 May 2024 02:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 13 May 2024 02:51 PM IST
सार

CBSE: सीबीएसई की ओर से सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने अगले साल परीक्षा आयोजित करने की तिथि का खुलासा भी किया है।

विज्ञापन
Board exams for Classes 10, 12 for 2024-25 academic session to be conducted from Feb 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

CBSE Board Exams 2024-25: सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज सोमवार, 13 मई को घोषित कर दिए हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98%, तो 10वीं में 93.60% विद्यार्थी पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। रिजल्ट के साथ ही आज यह जानकारी भी सामने आई है कि अगले साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

 

15 फरवरी से आयोजित होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सोमवार को घोषणा की कि 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।

2024 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज पहले घोषित किए गए, जिसमें दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

भारद्वाज ने कहा, "बोर्ड ने 2025 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से आयोजित करने का फैसला किया है।"

कक्षा 10 और 12 के लिए 2024 की बोर्ड परीक्षाएं भी 15 फरवरी को शुरू हुईं। ये 28 और 47 दिनों में समाप्त हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed