फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exams 2024: How to motivate chlid if a paper gets spoiled, 8 Tips to get stress free

Board Exams 2024: एक पेपर बिगड़ने के स्ट्रेस से खराब न करें बाकी के एग्जाम, इन 8 टिप्स से हैंडल करें सिचुएशन

Sat, 17 Feb 2024 06:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 06:32 PM IST
सार

Board Exams 2024: कई बार बोर्ड परीक्षा में एक पेपर खराब हो जाने पर बच्चा तनाव में आ जाता है। इसका असर बाकी बचे पेपरों पर भी देखने को मिलता है। अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा हुआ है, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। यहां बताए 8 टिप्स आपको तनाव से निकलने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
Board Exams 2024: How to motivate chlid if a paper gets spoiled, 8 Tips to get stress free
Board Exams 2024 - फोटो : iStock

विस्तार

Board Exams 2024: बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। ज्यादातर बोर्ड्स की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है और कुछ की होने वाली है। ऐसे में कई बार देखा गया है कि स्टूडेंट्स का कोई एक या दो पेपर खराब हो जाता है तो वह उसका स्ट्रेस ले लेते हैं। इससे उनका पढ़ाई से मन हट जाता है। इसका असर उनके आने बाकी के बचे एग्जाम्स पर भी पड़ता है। परीक्षा के दौरान अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो हमने यहां आपके लिए कुछ टिप्स बताए हैं, जिनसे आपका स्ट्रेस कम होने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

1-अपने पसंदीदा व्यक्ति से हो बातचीत

हर बच्चे की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है, जिसे वो बहुत इंपॉर्टेंस देता है। ऐसे समय में उस खास व्यक्ति की मदद लें। उसके माध्यम से कही गई बात बच्चे को जल्दी और अच्छे से समझ आएगी। बच्चे को बताएं कि एक पेपर या एक बोर्ड एग्जाम जिंदगी का अंत नहीं है। अभी खुद को साबित करने के बहुत मौके मिलेंगे। पढ़ाई के अलावा भी बहुत सी फील्ड्स हैं जहां वो खुद को साबित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 2-प्रॉब्लम को समझें

खामियां निकालने की बजाय ये जानने की कोशिश करें कि कमी कहां रह गई ? क्या ध्यान फोन या सोशल मीडिया की वजह से भटक गया था ? क्या किसी दोस्त की वजप से आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहें थे ? जानें कि वो क्या चीज थी, जिससे आप की परफोमेंस खराब हुई और फिर उस गलती को सुधारने की दिशा में काम करें।

विज्ञापन

3- घाटे का सौदा न बनाएं

बच्चे और पैरेंट्स दोनों के लिए ये समझना जरूरी है कि बोर्ड एग्जाम का तनाव, या एक पेपर खराब होने का तनाव आपको बहुत सारे क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए पेपर की टेंशन लेकर अपनी हेल्थ से लेकर बाकी पेपर खराब करके इसे और घाटे का सौदा न बनाएं।

4-पेरेंट्स डांट-डपट न करें

एक पेपर के खराब हो जाने पर माता- पिता बच्चों को डांटते फटकारते है और उन्हें समझाने की बजाय उनपर पर आगे के पेपर के लिए दबाव डालने लगते है। हालांकि, यहां पेरेंट्स को बच्चों को समझाना चाहिए। ऐसे समय में माता-पिता को बच्चे के साथ एकदम सहज होना चाहिए और उसका साथ देना चाहिए।

6-हिम्मत न हारें

एक सब्जेक्ट का पेपर अच्छा न जाने का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि अब सारी उम्मीदें खत्म हो गईं हैं। आप बाकी के एग्जाम में अच्छा परफोर्मेंस कर सकते है। खुद को असफल मान लेने की बजाए खुद को ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करें।

7-थोड़ा धीरज रखें

जब तक आपका रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक कोई कदम न उठाए, करियर बदलने का या कुछ भी और अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद रखें।

8- खुद को करें मोटिवेट

ये तो हम सभी जानते हैं कि जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, इसलिए खुद से कहें कि आप क्या चुनना पसंद करेंगे पुरानी बातों पर रोना या नये की तैयारी करना? बिगड़े पेपर को तनाव का विषय भी बनाया जा सकता है और मोटिवेशन का। इसलिए इसे अपने आगे के सफर के लिए मोटिवेशन बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed