Board Exam 2022: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया बारहवीं कक्षा का सैंपल पेपर, ऐसे डाउनलोड करें
बोर्ड ने सैंपल पेपर कई विषयों जैसे फारसी, हिंदी, चीनी, जर्मन और जापानी आदि में भी उपलब्ध कराया हैँ इन विभिन्न विषयों की मदद से छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यास कर सकते हैे।
विस्तार
Board Exam 2022: महाराष्ट्र एचएससी सैंपल पेपर 2022 : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एचएससी यानी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर को आधिकारिक वेबसाइट उपल्ब्ध करा दिया है। महाराष्ट्र एचएससी ने छात्रों की सहुलियत के लिए विभिन्न विषयों में सैंपल पेपर उपलब्ध कराया है ताकि छात्र इसके माध्यम से अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सके। छात्र इसे महाराष्ट्र एचएससी की आधिकारिक वेबसाइट maa.ac.in से डाउनलोड कर सकते है।
Board Exam 2022: इससे पहले महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित करने के बाद, महाराष्ट्र एचएससी सैंपल पेपर जारी करने की घोषणा की थी। ताकि छात्र आगामी परीक्षा 2022 की तैयारी इस सैंपल पेपर की तर्ज पर कर सकें।
महाराष्ट्र एचएससी सैंपल पेपर 2022 : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी बात यह है कि बोर्ड ने सैंपल पेपर कई विषयों जैसे फारसी, हिंदी, चीनी, जर्मन और जापानी आदि में भी उपलब्ध कराया हैँ इन विभिन्न विषयों की मदद से छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यास कर सकते हैे।
महाराष्ट्र एचएससी सैंपल पेपर 2022 : डाउनलोड करने प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं।
- पहले महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट maa.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रही लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा होगा "एसएससी एचएससी सैंपल पेपर 2022"।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा।
- अब आपको पेज पर कुछ पीडीएफ फाइलें दिखेगी।
- वहां से पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और सैंपल पेपर को अच्छी तरह से जांच लें।
कमेंट
कमेंट X