फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exam 2021: Maharashtra Education Minister's big statement, decision on examinations will be in two days

बोर्ड परीक्षा 2021: महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, दो दिन में होगा परीक्षाओं पर फैसला

Wed, 02 Jun 2021 06:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 06:16 PM IST
सार

12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। वे बैठक करेंगे और परीक्षाओं को लेकर एक-दो दिन में फैसला ले लिया जाएगा। छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
Board Exam 2021: Maharashtra Education Minister's big statement, decision on examinations will be in two days
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर जल्द फैसला कर लिया जाएगा।महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार शाम को जानकारी दी कि 12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है। वे बैठक करेंगे और परीक्षाओं को लेकर एक-दो दिन में फैसला ले लिया जाएगा। छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र भी उन राज्यों में शामिल था, जिन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मांगे गए सुझावों में सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर रद्द करने या फिर परीक्षाओं के आयोजन से पहले सभी छात्रों के टीकाकरण करने के सुझाव दिए थे। 



इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई और आईएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के निरस्त किए जाने का निर्णय किया गया था। इस फैसले के बाद कई राज्यों में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दोबारा मंथन शुरू हो गया है। राज्यों में भी इम्तिहान रद्द करने की मांग अब फिर से जोर पकड़ने लगी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : निरस्त हो सकती हैं आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, आज होगा अंतिम फैसला

इसी क्रम में महाराष्ट्र में भी आवाज उठाई जा रही है। राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूर्व में स्थगित की गईं थीं। सीबीएसई और आईएससी बोर्ड के बाद कई राज्यों हरियाणा, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश द्वारा सूबे में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इस क्रम में उत्तराखंड बोर्ड का भी नाम जुड़ गया है। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में भी सरकार द्वारा ऐसे ही निर्णय की सभांवना जताई है।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए निर्देश    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed